1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हींग के सेवन से मधुमेह से पाएं निजात

हींग के सेवन से मधुमेह से पाएं निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2015 07:55 am IST,  Updated : Jan 25, 2016 11:08 pm IST

हींग की भारतीय खाने में एक ख़ास जगह है। भोजन में हींग का इस्तेमाल तेज़ खुशबू लाने के लिए किया जाता है जो खाने का स्वाद बदल देता है। ज़्यादातर इसका इस्तेमाल दाल,

हींग खाने से माइग्रेन...- India TV Hindi
हींग खाने से माइग्रेन हो सकता है छूमंतर

हेल्थ डेस्क: हींग की भारतीय खाने में एक ख़ास जगह है। भोजन में हींग का इस्तेमाल तेज़ खुशबू लाने के लिए किया जाता है जो खाने का स्वाद बदल देता है। ज़्यादातर इसका इस्तेमाल दाल, सांबर, कढ़ी और अन्य मसालेदार शाकाहारी व्यंजन बनाने में किया जाता है।

हींग अपच, पेट दर्द, जी मिचलाना, दांत दर्द, जुकाम, खांसी, सर्दी के कारण सिरदर्द, बिच्छू, बर्र आदि के जहरीले प्रभाव और जलन को कम करने में काम आती है। ये ऐसे गुण है जो शायद ही कुछ ही लोगों को पता होंगे।

ये भी पढ़े- गुनगुने गर्म पानी के होते है ये कमाल के फायदे

हींग में  ऐसे गुण पाए जाते है तो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। इतना ही नहीं यह हमारी पाचन को भी सही रखता है। भारतीय व्यंजन के साथ इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल औषधीय के लिए होता है। जानिए हींग के औषधीय गुणों के बारें में।

  • कान का दर्द होने पर तिल के तेल में हींग को पकाकर इस तेल की बूंदों को कान पर डाले। इससे दर्द में आराम मिलेगा।
  • मधुमेह हींग की मदद से शरीर में ज्यादा इन्सुलिन बनता है और ब्लड शुगर का स्तर नीचे गिरता है। ब्लड शुगर के स्तर को घटाने के लिए हींग में पका कड़वा कद्दू खाना चाहिए।
  • अपच, बदहज़मी से छूटकारा पाने के लिए आधा कप पानी में थोडी सी हींग डालकर पीए।
  • सूखी खांसी, अस्थमा, काली खांसी के लिए हींग और अदरक में शहद मिलाकर लेने से काफी आराम मिलता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल