1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आम खाने से मोटापा कम करने के साथ है और कई फायदे, जानिए

आम खाने से मोटापा कम करने के साथ है और कई फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2016 01:37 pm IST,  Updated : Apr 13, 2016 01:40 pm IST

आम का सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारी से भी बच सकते है। जैसे कि कैंसर, तनाव, दिल संबंधी बीमारियों, अर्थराइटिस, मोटापा आदि समस्याओं से निजात मिल जाता है...

mango
mango

पाचन संबधी बीमारियों से बचाएं
आम के सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्या से भी निजात मिल जाएगा, क्योकि इसमें पर्य़ाप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते है। जो पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को इनर्जी देता है।
 
किडनी संबंधी बीमारियों से बचाएं
आम में साइट्रिक एसिड जैसे क्षारीय तत्व पाए जाते है, जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाकर किडनी की बीमारी, मोटापा जैसे बीमारियों से बचाता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
आजकल ब्लड प्रेशर को आम अच्छी तरह से कंट्रोल कर सकता है। क्योंकि इसमें पोटाशियम होने के कारण ये हाई ब्लड प्रेशर को लो करने की क्षमता रखता है।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल