1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सर्दियों में बादाम से ज्यादा फायदेमंद चने का सेवन

सर्दियों में बादाम से ज्यादा फायदेमंद चने का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2015 11:10 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 11:12 pm IST

नई दिल्ली: रोज थोड़ा चने खाने से बच्चे और बड़े सभी का स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह लाभ आपको बादाम खाने से ज्यादा मिलेगा। इसमें मौजूद तत्व आपको सर्दियों में कई समस्याओं से बचाता है।

gram
gram
  • शरीर में आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया की समस्या को रोजाना चने खाकर दूर किया जा सकता है। चने में शहद मिलाकर खाना जल्द असरकारक होता है। आयरन से भरपूर चना एनीमिया की समस्या को काफी हद तक कम कर देता है। चने में 27 फीसदी फॉस्फोरस और 28 फीसदी आयरन होता है जो न केवल नए ब्लड सेल्स को बनाता है, बल्कि हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।
  • अगर आपको जुखाम की समस्या है तो इसके लिए गर्म चने रूमाल या किसी साफ कपड़े में बांधकर सूंघे। इससे आपको जुखाम से काफी राहत मिल जाएगी।
  • यदि आप हिचकी की समस्या से ज्यादा परेशान हैं, तो चने के पौधे के सूखे पत्तों का धूम्रपान करने से हिचकी आनी बंद हो जाती है। साथ ही चना आंतों/इंटेस्टाइन की बीमारियों के लिए भी चना काफी फायदेमंद होता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल