1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सर्दियों में बादाम से ज्यादा फायदेमंद चने का सेवन

सर्दियों में बादाम से ज्यादा फायदेमंद चने का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2015 11:10 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 11:12 pm IST

नई दिल्ली: रोज थोड़ा चने खाने से बच्चे और बड़े सभी का स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह लाभ आपको बादाम खाने से ज्यादा मिलेगा। इसमें मौजूद तत्व आपको सर्दियों में कई समस्याओं से बचाता है।

gram- India TV Hindi
gram

नई दिल्ली: रोज थोड़ा चने खाने से बच्चे और बड़े सभी का स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह लाभ आपको बादाम खाने से ज्यादा मिलेगा। इसमें मौजूद तत्व आपको सर्दियों में कई समस्याओं से बचाता है। अगर आम गोज 50 ग्राम चना खाते है तो आपका शरीर कई बीमारियों से बच जाएगा।  वह चना किसी भी तरह हो यानी की चाहे अंकुरित हो या फिर भूना हुआ। सभी को खाने से अधिक फायदे है।

ये भी पढ़े- गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने के है कई बेहतरीन लाभ

चने में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। जो आपको स्वास्थ्य रखने में लाभदायक होते है। इससे कई समस्याओं से निजात मिल जाता है। इसके सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति के साथ दिमाग तेज होता है।

  • अगर आपको अपना वजन कम करना है तो ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में इसे भी शामिल करें। इससे आपका मोटापा जल्द कम हो जाएगा।
  • आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि यह बादाम से कई गुना ज्यादा फायदेमंद है। इसके संवन से आपको पाचन संबंधी समस्या नहीं होगी साथ ही आप दिमाग तीव्रता के साथ काम करेगा। साथ ही इसके आपके चेहरें में ग्लो भी आएगा।
  • अगर आपको सांस संबंधी कोई भी समस्या होगी तो रात के समय भूने चने लेने से आपको जल्द फायदा मिलेगा।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में कोई डायबिटीज का रोगी है तो उसे रोज चने खाने की सलाह दे।

अगली स्लाइड में जानें और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल