1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हरे प्याज में छिपे है सेहत के राज

हरे प्याज में छिपे है सेहत के राज

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 20, 2016 11:20 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 11:20 pm IST

हरे प्याज में कम कैलोरी होती है साथ ही इसमें अधिक मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी2 और थियामाईन पाया जाता है। इसे खाने से कई गंभीर समस्या से निजात मिल जाती है। जानिए इसके फायदों के बारें में।

benifit of spring onion
benifit of spring onion

आंखों के लिए फायदेमंद
हरे प्‍याज में ल्‍यूटन और जिजानथिंन जैसे कैरोटीन तत्‍व पाए जाते हैं, जिनसे आंखों पर सुराक्षात्‍मक प्रभाव पड़ता है। इसमें मौजूद विटामिन ए से आंखों की सामान्‍य दृष्टि बनाए रखने में मदद मिलती है। हरा प्‍याज आंखों को सूजन और मैक्‍यूलर डिजर्नेशन से बचाने में सहायक है।

कैंसर के खतरें को करें दूर
हरे प्‍याज में एलियल सल्‍फाइड नामक शक्तिशाली सल्‍फर यौगिक पाया जाता है, जो कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। फ्लैवोनोइड्स जैनथिन ऑक्‍सीडेज एंजाइम के उत्‍पादन को रोककर आपको कैंसर के खतरे से बचाने में सहायक हैं।

ब्‍लड शुगर के लेवल करें कंट्रोल
हरे प्‍याज में मौजूद सल्‍फर यौगिकों से ब्‍लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है। जिससे आपका हमेशा ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल