1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. टेंशन ज्यादा लेते हैं तो इन सुपरफूड्स का करें सेवन, वैज्ञानिक भी मान चुके हैं इनकी खूबियां

टेंशन ज्यादा लेते हैं तो इन सुपरफूड्स का करें सेवन, वैज्ञानिक भी मान चुके हैं इनकी खूबियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 02:08 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 02:08 pm IST

दिन भर दफ्तर की आपाधापी और परिवार से जुडे मसलों को लेकर लोग बाग आजकल ज्यादा ही टेंशन लेने लगे हैं।

superfood- India TV Hindi
superfood

दिन भर दफ्तर की आपाधापी और परिवार से जुडे मसलों को लेकर लोग बाग आजकल ज्यादा ही टेंशन लेने लगे हैं। बदलते जमाने में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते भी दिमाग में टेंशन हावी रहती है जिससे जिंदगी और दिनचर्या मुश्किल हो जाती है। इससे मानसिक स्वास्थ्य तो प्रभावित होता ही है,साथ ही शरीर पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा है कि योग के साथ साथ कुछ सुपरफूड भी हैं जो टेंशन को भगा कर जिंदगी को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में जो आपकी टेंशन को दूर भगाकर आपकी जिंदगी को खुशनुमा बना देंगे।

हल्दी

कहने को तो हल्दी किचन में रखा जायका बढ़ाने का एक मसाला मात्र है लेकिन वैज्ञानिकों की रिसर्च में साबित हो चुका है कि हल्दी में कर्क्युमिन नामक एसिड टेंशन को कम करता है और दिमाग की नसों को रिलेक्स करता है।  कर्युमिन ओमेगा फैटी-3 एसिड डीएचए को उत्तेजित करता है जिससे टेंशन कम होती है औऱ दिमाग की नसों में आराम मिलता है।

दही
जब भी तनाव ज्यादा होने लगे तो दही का सेवन करें। आपको याद होगा कि किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले घर से मीठा दही खाकर निकलने की परंपरा है। ये परंपरा यूं ही नहीं बन गई। वैज्ञानिक भी इस बात को मान चुके हैं कि किसी भी बड़े काम को करने से पहले दही खाने से उस काम को लेकर होने वाला तनाव कम हो जाता है। दही मांसपेशियों में उत्साह वर्धन करता है और दिमाग में रिलेक्स पैदा करता है जिससे काम के प्रति उत्साह पैदा हो सके।

बेरीज
खट्टी मीठी बैरीज (स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी,रेस्पबेरी) किसी भी रूप में खाई जाए, ये दिमाग में तनाव को कम करके उसमें रक्त के प्रवाह को सामान्य करती हैं। दरअसल बेरीज में एंटीऑक्सिडेंट्स का खजाना होता है जिससे शरीर को हर तरह के तनाव से छुटकारा मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है और दिमाग को आराम मिलता है।

चॉकलेट
फिल्मों में ही नहीं असल जिंदगी में भी चॉकलेट खासकर डार्क चाकलेट तनाव कम करती है और दिमाग को बिलकुल रिलेक्स कर देती है। वैज्ञानिक मान चुके हैं कि तनाव में चाकलेट खाने से दिमाग को बूस्ट मिलता है और इसमें मौजूद फ्लैवेनॉल्स ब्रेन की कार्यप्रणाली को आसान करते हैं। यानी अवसाद, टेंशन और डर घबराहट में चाकलेट खाई जाए तो अच्छा असर दिखेगा।

हर्बल चाय
कई लोग दिमाग को शांत करने के लिए चाय औऱ कॉफी पीते हैं लेकिन टेंशन में कॉफी नहीं ग्रीन टी फायदा करती है। स्वाद में भले ही कसैली हो लेकिन इसके सेवन से दिमाग में तनाव पैदा करने वाले कार्टिसोल हारमोन का प्रभाव कम होता है। हालांकि इसमें भी कैफीन होता है इसलिए इसका नियमित सेवन भी सही नहीं होता।

अखरोट
अगर तनाव के चलते दिमाग भन्ना रहा है और शरीर पर भी कंट्रोल नहीं हो रहा है तो अखरोट का सेवन करें। क्रोध और तनाव तुरंत भाग जाएंगे और स्नायू तंत्रों को आराम मिलेगा। दरअसल अखरोट में एल-आर्जिनाइन नामक तत्व जो पेट में जाने के बाद नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्तवाहिनियों को रिलैक्स रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:

अचानक पेट में होने वाले दर्द को न करें अनदेखा, हो सकती है ये बीमारी

खराब लाइफस्टाइल से हो सकती है डायबिटीज और स्ट्रेस डिसऑर्डर

रोजाना सुबह पिएं उबले नींबू का पानी, फिर देखें हैरान करने वाले फायदे

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल