1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिखें ये लक्षण, तो समझो आपको है ब्लड कैंसर, ऐसे करें बचाव

दिखें ये लक्षण, तो समझो आपको है ब्लड कैंसर, ऐसे करें बचाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2017 01:47 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 04:17 pm IST

ब्लड कैंसर में सामान्‍यत: रक्‍त सेल्‍स असामान्‍य तौर पर विकसित होते हैं , रक्‍त का कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है । जानिए क्या है ये, लक्षण, प्रकार, कारण और कैसे करें बचाव...

blood cancer- India TV Hindi
blood cancer

हेल्थ डेस्क: ब्लड कैंसर जिसे गंभीर जानलेवा बीमारी माना जाता है। आज के समय में यह युवाओं, बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी तेजी से हो रही है। अगर इसे जल्द ही पहचान लिया जाएं, तो इससे बचने के चांसेस कई गुना बढ़ जाते है।

आमतौर में देखा जाएं, तो ब्लड कैंसर का हमें पता तभी चलता है। जब हम ब्लड टेस्ट कराते है। जिसमें हमारे ब्लड में इसके कण सबसे ज्यादा पाएं जाते है। इसे ल्युकेमिया नाम से भी जाना जाता है। इसे सबसे घातक बीमारी में गिना जाता है।

क्या है ब्लड कैंसर

हमारे शरीर में एक बैनमैरो होता है। जिसमें सफेद सैल जिसे WBC नाम से भी जाना जाता है। जो कि हमारे शरीर को कई हजारों बीमारियों से बचाता है। अगर ये धीरे-धीरे कम हो जाएं या बढ़ जाएं और इनकी जगह ब्लड कैंसर के कण बढ़ जाएं, तो आपकी इम्यूनिटी सिस्टम जवाब दे जाती है। जो कि जानलेवा हो सकता है।

एक स्वस्थ शरीर में सफेद रक्त पेशी(White Blodd Cell) स्वस्थ्य शरीर में 4 से 10 हजार के बीच होती है। वहीं अगर इसकी जगह कैंसरकारी WBC की संख्या बढ़ जाएं, तो वह कैंसर का कारण बनता है।

ब्लड कैंसर 3 प्रकार का होता है।

  • ल्यूकेमिया
  • लिंफोमा
  • मायलोमा

लक्षण
ब्लड कैंसर के य़े लक्षण है। अगर आपको इनमे से कोई बी है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

  • बुखार आना
  • अकारण खून बहना
  • शरीर पर रैशेज़, स्पॉट पड़ना
  • सोते समय पसीना
  • बेवजह थकावट होना
  • सीने में दर्द
  • पैरों की सूजन
  • बार-बार होनेवाला इंफेक्शन
  • अकारण वजन घटना-बढ़ना।
  • शरीर में खून की कमी

ये भी पढ़ें;

अगली स्लाइड में पढ़ें कारण और कैसे पाएं निजात

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल