1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इरफान खान गए थे ओशो मेडिटेशन रिजार्ट, ली थी इस थेरेपी के बारें में पूरी जानकारी

इरफान खान गए थे ओशो मेडिटेशन रिजार्ट, ली थी इस थेरेपी के बारें में पूरी जानकारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2018 06:26 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 06:26 pm IST

इरफान खान ओशो को बहुत ज्यादा मानते है। वह पुणे के ओशो मेडिटेशन रिजार्ट गए जहां पर उन्होंने ओशो मेडिटेटिव थेरेपी के बारें में जानकारी ली। जानिए क्या है ये थेरेपी।

irrfan khan
irrfan khan

ओशो नो माइंड
यह थेरेपी 7 दिन की होती है। जिसमें रोजाना एक घंटा असंबद्ध आवाजे निकाल कर हर तनाव से निजात पाना होता है। इसके बाद फिर 1 घंटा शांत होकर बैठना होता है।

ओशो बॉर्न अगैन
यह भी 7 दिन की थेरेपी होती है। इसमें खोया हुआ बचपन वापिस लौटाने के लिए किया जाता है। इसमें 1 घंटा बच्चों की तरह हरकते करना होता है। इसके बाद 1 घंटा शांत बैठना होता है।

ओशो मिस्टिक रोज
यह पूरे 3 सप्ताह की होती है। इस थेरेपी में पहले सप्ताह 3 घंटे लगातार हंसना, दूसरे सप्ताह 3 घंटे लगातार रोना और आखिरी के तीसरे सप्ताह लगातार 3 घंटे शांत और मौन बैठना होता है।

ओशो रिमाइंडिंग योरसैल्फ ऑफ टाकिंग टु योर बॉडी एण्ड माइंड
यह भी 7 दिनों की थेरेपी होती है। इसमें रोजाना एक घंटा खुद से बात करना होता है और शरीर को रिलैक्स कराना होता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल