1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ब्रेस्ट फीडिग को लेकर ब्रूना इन दिनों जागरूकता फैला रही हैं

ब्रेस्ट फीडिग को लेकर ब्रूना इन दिनों जागरूकता फैला रही हैं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 06:54 pm IST

मॉडल-अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्ला ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। ब्रूना एक हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन 'मिसिंगआई' को भी अपना समर्थन दे रही हैं।

Bruna Abdullah- India TV Hindi
Bruna Abdullah

नई दिल्ली: मॉडल-अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्ला ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। ब्रूना एक हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन 'मिसिंगआई' को भी अपना समर्थन दे रही हैं। उनका कहना है कि उनमें आयोडीन की कमी नहीं है और इस वजह से वह अपनी बेटी को अच्छे से ब्रेस्ट फीडिग करा पाती हैं। ब्रूना हैशटैगमिसिंगआई कैम्पेन की हिस्सेदार हैं जो महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी और इसके कारणों पर बात करती है।

क्या ब्रूना भी इस समस्या से जूझ रही हैं?

इसके जवाब में उन्होंने आईएएनएस को बताया, "नहीं, बिल्कुल नहीं। इसी वजह से मैं अच्छे से ब्रेस्ट फीडिंग करा रही हूं।" ब्रूना ने 31 अगस्त को अपनी बेटी इजाबेला का इस दुनिया में स्वागत किया। ब्रूना का मानना है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पहले से काफी बेहतर हो गई है।

उन्होंने कहा, "सब कुछ अच्छे के लिए है। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं और मैं वाकई में अपनी जिंदगी में इतना ज्यादा प्यार किसी और से नहीं कर सकती।" खबरों के मुताबिक, ब्रूना ने इस साल मई में अपने बॉयफ्रेंड एलन फ्रेस से शादी की थी।

पेशेवर जिंदगी की बात करें तो ब्रूना 'ग्रैंड मस्ती', 'जय हो' और 'आई हेट लव स्टोरी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह 'डांसिंग क्वीन', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए' जैसे शोज में भी दिख चुकी हैं।

कमबैक करने का क्या इरादा है?

इसके जवाब में ब्रूना ने कहा, "मैं अपने लाइव शोज में वापसी के लिए तैयार हूं जो मुझे बेहद पसंद हैं। फिल्मों के बारे में कुछ नहीं कह सकती..खर, मैं काम कर रही हूं, लेकिन देखते हैं कि मैं उससे (अपनी बेटी) लंबे समय तक के लिए दूर रह पाती भी हूं या नहीं।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल