1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गर्म या ठंडा पानी, जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है बेस्ट?

गर्म या ठंडा पानी, जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है बेस्ट?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 04:47 pm IST

हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि गर्म और ठंडा पानी पीने अपने ही अलग-अलग लाभ होते है।

Cold water or warm water - India TV Hindi
Cold water or warm water 

सर्दी का मौसम आते ही हमें गर्म पानी और गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी ज्यादा अच्छा लगता है। हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि गर्म और ठंडा पानी पीने अपने ही अलग-अलग लाभ होते है। 

इस बारे में डॉक्टर्स क कहना है कि गर्म पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करने लगता है। जानें ऐसे ही और स्वास्थ्य लाभ के बारे में। 

गर्म पानी पीने के फायदे

डाइजेशन

अगर आप हमेशा डाइजेशन की समस्या से परेशान रहते है तो आप गुनगुना या फिर गर्म पानी पिएं। आर्युवेद के अनुसार सुबह के समय गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। 

दिन में 3 बार ब्रश करने से हार्ट फेल्यॉर होने का खतरा होगा काफी हद तक कम: रिसर्च

डिटॉक्स
गर्म पानी शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों को बार निकालने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते है कि दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पिएं। इससे सिर्फ आप हाइड्रेट ही नहीं होंगे बल्कि शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में भी काफी मदद मिलेगी। 

ठंड के मौसम में जुकाम से रहना है दूर तो आज ही घर ले आए ये 5 चीजें

कब्ज
कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण होता है डिहाइड्रेशन होना। इसलिए जब भी आपको कब्ज की समस्या हो तो आप गर्म पानी पिएं। इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होगा। जिससे आपकी आंतो में अधिक प्रभाव पड़ेगा। 

ठंडा पानी पीने के लाभ

एक्सरसाइज
जब हम कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो आपकी बॉडी का तापमान बढ़ जाता है। इसके साथ ही हमारे शरीर से अधिक मात्रा में पानी खत्म होता है। ऐसे में ठंडा पानी आपके शरीर क दोबारा हाइड्रेट करता है। इसके साथ ही आपके बॉडी के तापमान को कम करता है। 

वेज लॉस
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो गर्म की बजाय ठंडा पानी पिएं। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके साथ ही कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
ठंडा पानी वजन कम करने का कोई इलाज नहीं है लेकिन यह आपके वजन कम करने में थोड़ी मदद कर सकता है। 

यह हेल्थ एक्सपर्ट की अपनी एक राय है। यह आपका निर्णय है कि आाप किस तरह का पानी पीते हैं। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल