1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रखना है वसा को कंट्रोल, तो करें इसका सेवन

रखना है वसा को कंट्रोल, तो करें इसका सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:56 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 08:15 am IST

कॉपर शरीर में चयापचय की क्रिया के लिए आवश्यक होता है, जो कोशिकाओं से वसा को निकालक धमनियों में ले जाता है, जिससे ऊर्जा का निर्माण होता है।

fat- India TV Hindi
fat

हेल्थ डेस्क: वसा हमारे शरीर में ऐसी क्रिया है जिसका कि बढ़ जाने से उसे जल्दी घटाना मुश्किल हो जाता है। फिर खाने का हमारे शरीर में जम जाना या वसा बढ़ते जाना पाचन क्रिया में कमी का आधार बन जाता है। इसलिए इस पर एक शोध किया गया जिसमें यह पता चला कि कॅापर शरीर में वसा को संतुलित करने के जिम्मेदार होता है।  

कॉपर शरीर में चयापचय की क्रिया के लिए आवश्यक होता है, जो कोशिकाओं से वसा को निकाल के धमनियों में ले जाता है, जिससे ऊर्जा का निर्माण होता है। इसका खुलासा एक नए अध्ययन से हुआ है, जिसे बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के शोधार्थियों के एक समूह ने किया है। शोध के नतीजे जुलाई में 'नेचर केमिकल बायोलॉजी' जर्नल में प्रकाशित होने वाले हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के केमिस्ट्री एंड मॉलीक्यूलर एंड सेल बायोलॉजी विभाग में प्रोफेसर क्रिस्टोफर चैंग के अनुसार, "अन्य अध्ययन जहां चयापचय में वसा के घटते-बढ़ते स्तर, दोनों के लिए कॉपर को जिम्मेदार को दर्शाते हैं, वहीं हमारे अध्ययन में यह स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि यह किस प्रकार काम करता है।"

उन्होंने कहा, "यदि हमें अधिक कुशलता के साथ वसा को घटाने का तरीका पता चल जाता है तो इससे मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याओं से निपटने की राह में एक बड़ी कामयाबी मिल सकती है।"

शोध के मुताबिक, पर्याप्त कॉपर के बिना कोशिकाओं में वसा का जो स्तर एकत्र होता है, उसका कोई उपयोग नहीं हो पाता।

ये भी पढ़ें-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल