1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ किया अनोखा वर्कआउट, शेयर किया वीडियो

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ किया अनोखा वर्कआउट, शेयर किया वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2019 05:40 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 05:48 pm IST

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एकदम हटकर वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।

Divyanka tripathi does unique yoga  with vivek- India TV Hindi
Divyanka tripathi does unique yoga  with vivek Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और टीवी स्टार विवेह दाहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट कपल माने जाते है। जिसके कारण किसी न किसी वजह से सुर्खियों में खाए रहते है। जहां दिव्यांका से कुछ ही महीनों में कई किलों वजन करके हर किसी को सरप्राइज कर दिया। वहीं दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें ये क्यूट कपल वर्कआउट करता हुआ नजर आ रहा है।

विवेक दाहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन इस एक्सरसाइज की बात थोड़ी अलग है। दरअसल विवेक ने दो वीडियो शेयर किया है। उसमें दिव्यांका उनके कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही है। इसी अवस्था में विवेक पूरे 10 स्क्वॉट्स करते हैं। इसके साथ ही दिव्यांका कहती है कि रोजाना इस तरह योग करती है।

यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा हर कोई दोनों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

दिव्यांका और विवेक फिटनेस फ्रीक है। दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम में वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करते रहते है।

आपको बता दें कि दिव्यांका ने विवेक से 8 जुलाई 2016 में शादी की थी।  

Latest Health News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल