1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. DO YOU KNOW: ठंडे पानी से नहाने से भी कम होता है वजन, जानिए क्‍या कहता है विज्ञान

DO YOU KNOW: ठंडे पानी से नहाने से भी कम होता है वजन, जानिए क्‍या कहता है विज्ञान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2016 09:17 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 07:14 am IST

आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में वजन कम करना एक बड़ा सिर दर्द बन गया है। यह काफी लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया है।

cold water bath
cold water bath

दरअसल ये पूरी तरह विज्ञान पर आधारित प्रक्रिया है। मानव शरीर में दो तरह के फैट होते हैं- व्हाइट फैट और ब्राउन फैट। व्हाइट फैट वो फैट होता है जिसकी आवश्यकता नहीं होती है। ये फैट तब जमा हो जाता है जब हम आवश्यकता से अधिक कैलोरी ग्रहण करते हैं और ये फैट कम नहीं हो पाता। ये व्हाइट फैट कमर, पीठ के निचले हिस्से, गर्दन और जांघों पर जाकर जमा हो जाता है।

वहीं ब्राउन फैट शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ये हमारे शरीर में गर्मी उत्पन्न करने का काम करता है जिससे हमारा शरीर गर्म बना रहता है। जब भी हम ठंड महसूस करते हैं, ब्राउन फैट सक्रिय हो जाता है। जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो

तेजी से फैट बर्न होना शुरू हो जाता है। जिसका सीधा मतलब है कि आपका बढ़ा हुआ फैट कम हो रहा है.

ठंडे पानी से नहाने के फायदे:

1. ठंडे पानी से नहाने से रक्त चाप बढ़ जाता है, जिससे फैट बर्न होता है और इसके साथ ही ठंडे पानी से नहाने से इम्यून सिस्टम भी मज़बूत होता है।

2. ठंडे पानी से नहाने से मानसिक तनाव में भी कमी आती है।

3. अगर आपको डिप्रेशन की शिकायत है तो ठंडे पानी से नहाकर उसे दूर कर सकते हैं।

4. ठंडे पानी से नहाने से दिमाग भी तेज होता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल