1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! कही खाने के बाद आप ये काम तो नहीं करते

सावधान! कही खाने के बाद आप ये काम तो नहीं करते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2016 08:51 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 03:23 pm IST

आयुर्वेद में माना जाता है कि अगर हमारा खान-पान सही होगा तो हमारी सेहत भी सही रहेगी। जिसके कारण हमें कभी कोई समस्या नहीं होगी। जब हम खाना खाते है तो कुछ ऐसे काम कर देते है। जिससे हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारे कुछ काम ऐसे भी होते हैं,

fruits
fruits

खाना खाने के बाद कभी फल न खाएं
आपने यह सुना होगा कि खाना खाने के बाद फल जरुर खाने चाहिए। लेकिन आप यह जानते है कि खाना खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि दोनों के सेब करने से हमें पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए हमें खाना के बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

खाने के बाद तुरंत नहाए नहीं
आप यह बात जानते है सवस्थ्य शरीर के लिए सही समय में नहाना और खाना बहुत ही जरुरी होता है। लेकिन कई ऐसे लोग भी होते है जो खाना खाने के बाद ही नहाना पसंद करते है, लेकिन इससे उनकी सेहत में बुरा प्रभाव पडता है। क्योंकि खाना खाने के बाद नहाने से हमारे पेट के चारों ओर खून का प्रभाव तेज हो जाता है जिससे हमारी पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है जो कई समस्याओं को जन्म देती है।

चाय से बनाएं दूरी
कई लोग ऐसे होते है जो चाय के बहुत अधिक शौकीन होते है। उन्हें इस चीज की लत सी लग जाती है। इसी कारण वह खाना खाने के बाद तुरंत चाय पी लेते है, लेकिन आप जानतके है कि इससे आपको पाचन संबंधी कई समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं आपको एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और कामों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल