1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना चकोतरा के साथ करें इस चीज का सेवन, हफ्ते भर में हो जाएगा 4 किलो वजन कम

रोजाना चकोतरा के साथ करें इस चीज का सेवन, हफ्ते भर में हो जाएगा 4 किलो वजन कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2020 02:23 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 02:23 pm IST

चकोतरा जिसे Grape Fruit के नाम से जाना जाता है। यह उन फलों में से एक माना जाता है जो फैट बर्न करने में मदद करता है। जानें इसका कैसे इस्तेमाल करके पा सकते है मोटापा से निजात। 

Grapefruit and egg diet- India TV Hindi
Grapefruit and egg diet

भागदौड़ भरी लाइफ में हमारे पास इतना समय नहीं होता है कि हम ठीक से खानपान कर पाए। इसके अलावा ऑफिस में लगातार बैठे रहने और वर्कआउट के लिए समय न मिल पाने के कारण मोटापा होना एक आम समस्या बन गई हैं। इससे निजात पाने के लिए हम कई तरह के डाइट फालो करते है लेकिन कई बार अधिक समय बीत जाने के बाद भी आपको लाभ नहीं मिलता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए है एक स्पेशल डाइट प्लान। जिसका इस्तेमाल लगातार 3 दिन करने से आपका कई किलो वजन कम हो जाएगा।  

चकोतरा जिसे Grape Fruit के नाम से जाना जाता है। यह उन फलों में से एक माना जाता है जो फैट बर्न करने में मदद करता है। दूसरे शब्दों में कह सकते है कि इस फल में ऐसे न्यूट्रियंस पाए जाते है। जो बॉडी से फैट को तोड़ बाहर निकाल देता है। लगातार 3 दिन अंडा और चकोतरा का सेवन करने से आपका काफी हद तक वजन कम कर सकते हैं। 

महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन संकेतों को न करें इग्नोर

अगर आप भी इस डाइट को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि इसका सेवन कई दवाओं के साथ नहीं करना चाहिए। अगर आप कोई दवा खा रहे हैं तो उसके 45-50 मिनट बाद की चकोतरा का जूस या फल का सेवन करें। 

इस चकोतरा और अंडा डाइट को लगातार 7 दिन फॉलो करें। फिर देखें कैसे आपका वजन तेजी से कम होता है। आप चाहे तो 3-4 दिन भी इस डाइट को शुरू रख सकते हैं।

3 दिन की ग्रेपफ्रुट डाइट

 
ब्रेकफास्ट 
1 स्लाइस व्हीट टोस्ट
1 कप ब्लैक कॉफी
आधा चकोतरा
1 अंडा

दिखें ये लक्षण तो समझ ले कि शरीर में कम है कैलोरी, पड़ेगा स्वास्थ्य पर बुरा असर

लंच
1 कप ब्लैक कॉफी
आधा चकोतरा
ग्रीन सलाद जिसमें 1चम्मच एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डाला हुआ
 
डिनर
आधा चकोतरा
मिक्सड ग्रीन सलाद
उबली हुई सब्जियां
थोड़ा मीट, ब्रोकेड, बेक्ड जिसमें ऑलिव ऑयल इस्तेनाल किया गया हो।

अगर आप इसके बाद भी आपको बहुत जोरों से भूख लग रही है तो आप सेब, एक बिना येलो भाग का अंडा  या फिर गेंहू का टोस्ट ले सकते हैं। अगर आप इस डाइट को अच्छी तरह से फॉलो करेंगे तो सिर्फ 3 दिन में 10 पाउंड यानी करीब 4 किलो वजन कम कर सकते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल