अगर आपको बादाम खाने पंसद है, लेकिन भीगे बादाम खाने के विचार से भी आप नफरत करते हैं तो आपको इस विचार को बदलना होगा। क्योकि भीगे बादाम स्वादानुसार ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कच्चे बादाम से बहुत बेहतर हैं।
बादाम अपने असीम स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। और सबसे ज्यादा यह याद्दाशत को बढने में मदद के लिए जाना जाता है। बादाम आवश्यक विटामिन और मिनरल जैसे विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। लेकिन इन सभी पोषक त्तवों को अवशोषित करने के लिए, बदाम को खाने से पहले रात में भिगोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। एक बादाम को पानी में भीगोने से छिलका आसानी से उतर जाता है और नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने की अनुमति देता है।