
भीगा हुआ बादाम पाचन में भी मदद करता है। यह लाइपेज नामक एंजाइम की विज्ञप्ति करता है जो वसा के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा भीगे हुए बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए अन्य कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता हैं।
बादाम वजन घटाने में भी मददगार होते हैं। इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट आपकी भूख को रोकने और पूरा महसूस करने में मदद करता है। भीगा हुआ बादाम एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत हैं। यह मुक्त कणों के नुकसान से बचाकर उम्र बढने की प्रक्रिया को रोकता है। भीगे बादाम में विटामिन B17 और फोलिक एसिड कैंसर से लड़ने और जन्म दोष के लिए महत्वपूर्ण होता हैं।
उच्च कोलेस्ट्रॅाल की समस्या आज भारत में सबसे आम बिमारियों में से एक होती जा रही है। उच्च कोलेस्ट्रॅाल हृदय रोग और दिल की धमनियों में रूकावट सहित कई रोगों का एक कारक है। इस समस्या के लिए बादाम आपकी मदद कर सकता है। बदाम शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॅाल की मात्रा को बढाने में 'खराब' कोलेस्ट्रॅाल के स्तर को कम करने में बहुत मददगार होता है।
बादाम हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छे होते हैं। जर्नल फ्री रेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पाया कि बादाम का सेवन करने से ब्लड में अल्फा टोकोफेरॅाल की मात्रा बढ़ जाती है, जो किसी के भी रक्तचाप को बनाये रखने के लिए महत्वपू्र्ण होता है। अध्ययन से यह भी पता चला कि नियमित रूप से बादाम खाने से एक व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नीचे लाया जाता है। और यह 30 से 70 वर्ष की उम्र के पुरूषों में विशेष रूप से प्रभावी था।
रात में पानी में भिगोकर सूबह छिलका उतार कर खाना से पढने वाले बच्चों के लिए तो यह बहुत ही फायदेमंद सिध्द होता है। बदाम खाना खाने बाद शुगर और इंसुलिन का लेवल बढ़ने से रोकता है। जिससे डायबिटीज से बचा जा सकता है। तो फिर किस बात की देरी है, रोज सुबह भीगे बादाम खाकर आप भी अपने शरीर को पोषण से भरपूर करें।