1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सर्दियों में गोंद खाने के है बेहतरीन फायदे, डायबिटीज, मोटापा सहित इन बीमारियों से मिलेगा निजात

सर्दियों में गोंद खाने के है बेहतरीन फायदे, डायबिटीज, मोटापा सहित इन बीमारियों से मिलेगा निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2020 11:15 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 11:15 pm IST

यह गोंद बबूल के पेड़ के तनों और शाखाओं से निकलता है। इस गोंद का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाई बनाने के साथ ही लड्डू बनाने के लिए भी किया जाता है।

gond- India TV Hindi
gond

सर्दियों के मौसम में हमें अपने खानपान का बहुत ही अधिक ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में आपने अक्सर सुना होगा कि सर्दियों में गर्म चीजें खानी चाहिए। ऐसे में हम लहसुन, अदरक, काली मिर्च के अलावा सौंठ के लड्डू या फिर गोंद वाले लड्डू का सेवन करते हैं। इतना ही नहीं लोग सर्दियों में गोंद को घी में भूनकर खाते है। इससे शरीर को गर्म रखने में मदद करती हैं। जानें इसका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में।

क्या है गोंद?

यह गोंद बबूल के पेड़ के तनों और शाखाओं से निकलता है। जो सुखकर भूरा और कड़ा हो जाता है। जिसें गोंद कहते है। इसे कई लोग 'गाद' नाम से भी जानते है। गोंद पौष्टिक आहार से भरपूर होने के कारण औषधिय गुणों की भरमार है। 

पीरियड्स से कुछ दिन पहले लड़कियों को होती है PMS की समस्या, मूड स्विंग से लेकर सुसाइड के आते है ख्याल

गोंद खाने के होने वाले फायदे

  • अगर आप अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करना चाहते है तो रोजाना 1-2 लड्डू का सेवन दूध के साथ करना चाहिए। 
  • गोंद आपके वजन को कम करने में मदद करता है। यह शरीर से वसा को कम करने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार, अगर महिलाएं गोंद का सेवन लगातार 6 हफ्ते करें तो आपके शरीर में वसा की काफी हद तक कमी आ जाती है। 
  • कैंसर में एंटीकार्सिनोजेनिक नामक तत्व पाया जाता है। जो कैंसर के सेल्स को खत्म करने में मदद करता है। 
  • गोंद में ऐसे गुण पाए जाते है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन करके हानिकारक कोलेस्ट्रोल एलडीएल को कम करता है। 

15 से 35 साल की उम्र के लोग सबसे अधिक होते हैं एंग्जाइटी के शिकार, जानें लक्षण, कारण और बचाव

  • गोंद डिप्रेशन में से निकलने में मदद करता है। इसमें  एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।
  • गोंद हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। 
  • रोजाना भुनी हुई गोंद खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। 
  • गोंद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो टॉन्सिल से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। 

   

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल