1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना बस एक कप पिएं ऊंटनी का दूध और फिर देखें कमाल

रोजाना बस एक कप पिएं ऊंटनी का दूध और फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 05:13 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 05:13 pm IST

क्या आपके ऊंटनी के दूध का सेवन किया है। जी हां यह सभी से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक रखता है। एक शोध के अनुसार अगर किसी कम दिमाग वाले बच्चे को ऊंटनी का दूध पिलाया जाएं, तो कुछ ही दिनों में असर नजर आ जाएगा। रोजाना बस एक कप दूध पीने से कई बीमारियों से निजात मिलेगा।

Camel milk benefits- India TV Hindi
Camel milk benefits

हेल्थ डेस्क: आपने गाय-भैंस बकरी का दूध का सेवन किया होगा, लेकिन क्या आपके ऊंटनी के दूध का सेवन किया है। जी हां यह सभी से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक रखता है। एक शोध के अनुसार अगर किसी कम दिमाग वाले बच्चे को ऊंटनी का दूध पिलाया जाएं, तो कुछ ही दिनों में असर नजर आ जाएगा। रोजाना बस एक कप दूध पीने से कई बीमारियों से निजात मिलेगा।

ऊंटनी का दूध में भरपुर मात्रा में दुग्ध शर्करा, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, लैक्टिक अम्ल, आयरन, मैग्निशियम, विटामिन ए, ई, बी2, विटामिन सी, सोडियम, फास्फोरस, पौटेशियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज जैसे तत्व पाएं जाते है। जानिए इसके फायदों के बारें में।

करें दिमाग तेज

एक शोध के अनुसार ऊंटनी का दूध बच्चों के लिए काफी पायदेमंद है। खासकर मंद बुद्धि बच्चों के लिए। कुछ माह इसका सेवन करने से ऑर्टिज्म जैसी बीमारियों से भी निजात मिल जाता है।

हड्डियों को करें स्ट्रांग
इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो कि आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

कैंसर जैसी बीमारी से करें बचाव
इसमें लेक्टोफेरिन नामक तत्व पाया जाता है। जो कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

पेट संबंधी समस्याओं के लिए अमृत
इसमें ऐसे गुण पाएं जाते है। जो कि शरीर से विषाक्त तत्वों को बहार निकालता है। जिससे आपको पेट संबंधी हर समस्या से निजात मिलता है।

डायबिटीज को करें खत्म
आपको बता दें कि ऊंटनी के 1 लीटर दूध में 52 यूनिट इंसुलिन पाया जाता है। जो कि इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक रखता है। इसके साथ ही डायबिटीज से निजात मिल जाती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और फादों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल