1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर नहीं पीते हैं गर्म पानी तो इसके फायदे जानकर आज से ही कर देंगे शुरू!

अगर नहीं पीते हैं गर्म पानी तो इसके फायदे जानकर आज से ही कर देंगे शुरू!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 19, 2018 05:33 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 05:35 pm IST

गर्म पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

warm water- India TV Hindi
warm water

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होना जरुरी होता है। शरीर में पानी की कमी हो जाने की वजह से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिन में 6-7 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो। अगर आप सामान्य की जगह गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। गर्म पानी आपके शरीर में टॉक्सिंस को जमने नहीं देता है। जिससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा भी गर्म पानी पीने से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं तो आइए आपको गर्म पानी पीने के लाभों के बारे में बताते हैं।

पाचन को बेहतर बनाता है:

गर्म पानी आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। पानी एक ल्यूब्रिकेंट है जो पाचन को सही रखता है। जब पानी आपके पेट, आंत और पाचन अंगों से होकर जाता है तो इससे यह हाइड्रेटिड रहते हैं और विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

वजन कम करने में:
गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद फैट ब्रेकडाउन होने लगता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसकी वजह से मेटाबोलिक गतिविधि बढ़ जाती है जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती हैं।

तनाव कम करता है:
गर्म पानी पीने से आपका तंत्रिका तंत्र बेहतर तरीके से काम कर पाता है। जिसकी वजह से आप कम चिंतित महसूस करते हैं। जिससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है:
गर्म पानी पीने से आपके शरीर के अंदरुनी अंगों का तापमान बढ़ने लगता है। जिससे आपके शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम सक्रिय हो जाता है और पसीना आने लगता है। पसीना आने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन यह शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है।

Also Read:

ठंड में होने वाली स्किन एलर्जी का इस तरह घर में ही करें इलाज, तुरंत दिखेगा फायदा

अगर आपकी आंखों में है पानी कम, तो हो जाइए सावधान

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल