1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोजाना अपनी चाय में इन चीजों को शामिल करें

स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोजाना अपनी चाय में इन चीजों को शामिल करें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 07, 2019 10:32 am IST,  Updated : Feb 07, 2019 10:32 am IST

रोजाना की चाय में कुछ स्वस्थ चीजों को मिलाकर इसके फायदों को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही आप एक तरह की चाय पीते-पीते बोर नहीं होते हैं।

Healthy tea- India TV Hindi
Healthy tea

रोजाना एक ही चीज पीते-पीते इंसान बोर हो जाता है। इसी तरह रोजाना एक तरह की चाय पीना आपको बोरियत लग सकता है। इस बोरियत को दूर करने के लिए आप चाय में कुछ हेल्दी चीजें मिला सकते हैँ। यह चाय के स्वाद को बढ़ाने के साथ आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि चाय में किन चीजों को मिलाकर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

शहद:

चाय में शहद का इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं। शहद में कई गुण होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चाय में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करने से आपके शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज का लेवल प्रभावित नहीं होता है।

दालचीनी:
चाय में दालचीनी मिलाने से ये ना सिर्फ चाय की खूश्बू बढ़ा देती है बल्कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। दालचीनी वजन कम करने में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दालचीनी में प्राकृतिक मिठास होने की वजह से आपको चाय में चीनी मिलाने की जरुरत भी नहीं होती है।

अदरक:
सर्दियों में सभी को अदरक वाली चाय पीना पसंद होता है। चाय में अदरक मिले होने से यह पाचन को बेहतर बनाने, वजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

नींबू:
नींबू शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। साथ ही तनाव और थकावट दूर होती है। इसके लिए आप लेमन टी का सेवन कर सकते हैं।

Also Read:

प्रेग्नेंसी के समय केमिकल रसायन के संपर्क में आने से हो सकती है बच्चों को फेफड़े संबंधी बीमारी

शाम के वक्त सिर में होने वाले दर्द से परेशान हैं तो घर में करें ये उपाय, तुरंत दिखेगा फायदा

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल