1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हर्ब्स जो घर पर ही डायबिटीज कंट्रोल करने में करते हैं मदद

हर्ब्स जो घर पर ही डायबिटीज कंट्रोल करने में करते हैं मदद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2019 08:12 am IST,  Updated : Mar 13, 2019 08:12 am IST

कुछ हर्ब्स का सेवन करके घर पर ही डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इनका सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है।

diabetes- India TV Hindi
diabetes

ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाने की वजह से डायबिटीज की समस्या हो जाती है। डायबिटीज की वजह से वजन कम होना, थकान, ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना जैसी समस्या होने लगती है। शरीर को फिट रखने के लिए ब्लड शुगर लेवल का नियंत्रित रहना जरुरी होता है। नहीं तो आपका शरीर कमजोर होने लगता है और बाकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी ग्रसित हो सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए दवाई का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। यह हर्ब्स डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं। तो आइए आपको इन हर्ब्स के बारे में बताते हैं।

तुलसी के पत्ते:

तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एसेँशियल ऑयल होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप दिन में 2-3 पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी:
दालचीनी का सेवन शरीर में इंसुलिन काउंट में सुधार करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको आधा कप पानी में 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर पिएं। यह हार्ट की समस्या को कम करने के साथ वजन भी कम करता है।

लहसुन:
लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है। जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह बीटा सेल्स के उत्पादन को उत्तेजित करता है।

ग्रीन टी:
ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पॉलीफिनोल होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और शरीर को इंसुलिन का इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसके लिए दिन में 1 कप ग्रीन टी का सेवन करें।

Also Read:

वजन घटाने के लिए अगर खाते हैं म्यूसली और ओट्स तो सावधान हो जाइए!

Best Fruits For Diabetes Patient: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये फल, रोजाना करें सेवन

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल