1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लोअर बैक पेन से है परेशान, तो अजमाएं ये घरेलू उपाय

लोअर बैक पेन से है परेशान, तो अजमाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 29, 2016 08:20 am IST,  Updated : Apr 29, 2016 01:42 pm IST

लोअर बैक पेन से निजात पाने के लिए अपने दिनचर्या में कई आदतों को बदलकर इस समस्या से निजात पा सकते है। साथ ही इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते है....

salt
salt
  • कमर दर्द से निजात दिलाने के लिए नमक काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 4 चम्मच नमक कढ़ाई में डालकर अच्छे से सेंक ले। इसके बाद एक सूती कपड़े में इसे बांधकर इसकी पोटली बना लें। और इससे दर्द वाली जगह की सिकाई करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
  • शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने पर भी हड्डियों की समस्या हो सकती है। जिसके कारण आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें।
  • एक जगह पर अधिक समय तक न बैठे। कम से कम 40 मिनट बाद थोड़ी देर टहले जरुर।
  • लैवेंडर ऑयल लोअर बैक पेन के लिए अच्छा माना गया है। आप इसका फायदा उठाने के लिए हर रात सोने से पहले लोअर बैक पर इस तेल से मसाज कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल