1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लोअर बैक पेन से है परेशान, तो अजमाएं ये घरेलू उपाय

लोअर बैक पेन से है परेशान, तो अजमाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 29, 2016 08:20 am IST,  Updated : Apr 29, 2016 01:42 pm IST

लोअर बैक पेन से निजात पाने के लिए अपने दिनचर्या में कई आदतों को बदलकर इस समस्या से निजात पा सकते है। साथ ही इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते है....

lower back pain- India TV Hindi
lower back pain

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हम इतने व्यस्त होते है कि अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते है। दिनभर ऑफिस और घर के कामों में इतना व्यस्त हो जाते है। जिसके कारण हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडता है। इन्हीं बीमारियों में से एक लोअर बैक की समस्या। इसका मुख्या कारण ज्यादा देर तक बैठा रहना हो सकता है।

ये भी पढ़े-

यह समस्या अधिक समय तक बैठे रहने से ज्यादा हो सकती है। अगर आप कामकाजी महिला है तो ज्यादा देर तक कुर्सी में बैठ रहने से भी आपको इस समस्या से होकर गुजरना पड़ता है। साथ ही यह आपके मोटापा के कारण या फिर मांसपेशियों में अधिक दवाब के कारण हो सकता है। आज अपने दिनचर्या में कई आदतों को बदलकर इस समस्या से निजात पा सकते है। साथ ही इन घरेलू उपायों से आप इस कमरदर्द से आसानी से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

  • गरम पानी में नमक डालकर इसमें तौलिया डालकर निचोड़ लें। इसके बाद पीठ के बल लेटकर और इस तौलिया से भाप लें। इससे आपको दर्द से जल्द निजात मिल जाएगा।
  • अजवाइन को तवे के ऊपर थोड़ी धीमी आंच पर सेंक लें तथा ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाते हुए निगल जाएं। सप्ताह भर इसे खाने से आपको पूरा आराम मिल जाएगा।
  • सुबह सूर्योदय के समय 2-3 मील लंबी सैर पर जाने वालों को कमर दर्द की शिकायत कभी नहीं होती है।
  • गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर नहाएं। पूरे दिन काम करने के बाद गर्म पानी में 1-2 कप सेंधा नमक मिलाकर नहाने से ना केवल तनाव दूर होता है बल्कि यह जकड़न भी दूर करता है। यह तनाव और जकड़न को कम करने में मदद करता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और घरेलू उपायों के बारें मे

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल