1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ 5 मिनट में ऐसे पाएं चुभती हुए घमोरियों से निजात

सिर्फ 5 मिनट में ऐसे पाएं चुभती हुए घमोरियों से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2017 01:06 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 01:06 pm IST

अगर आप भी घमोरियों से बहुत अधिक परेशान है, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर सिर्फ 5 मिनट में इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

neem
neem

नीम की पत्तियां
नीम में भरपूर मात्रा में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो कि हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसी तरह यह घमोरियों से आपको आसानी से निजात दिला सकते है। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को उबाल लें। इसके बाद इस पानी से नहाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप नीम और तुलसी की पत्तियों को लेकर पीसकर पेस्ट बना लें। और प्रभावित जगह पर लगा लें। इससे आपको राहत मिलेगी।

चंदन का लेप
चंदन को ठंड़ा माना जाता है। अगर आपको सिरदर्द की समस्या है, तो इसका लेप लगाने से आपको फायदा मिलेगा। इसी तरह घमोरियों से आपको ये आसानी से निजात दिला सकता है। इसके लेप को प्रभावित जगह पर लगाएं। राहत मिल जाएगी।
 
भरपूर रस वाले फलों का सेवन
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा शरीर में पानी की कमी होती है। जो कि घमोरियां होने का कारण बनती है। इससे बचने के लिए भरपूर मात्रा में ऐसे फलों का सेवन करें। जिसमें अधिक रस हो। इससे आपके शरीर में पानी की पूर्ति होगी और आपको घमोरियों की समस्या नहीं होगी।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल