1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. याददाश्त बढ़ाने के लिए खाए सौंफ

याददाश्त बढ़ाने के लिए खाए सौंफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2015 08:05 am IST,  Updated : Aug 01, 2015 08:10 am IST

नई दिल्ली: भारत के हर घर में सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिससे आचार का स्वाद बढ़ जाता है। साथ ही सूप कढ़ी में भी इसका उपयोग हो

जानिए, सौंफ खाने के...- India TV Hindi
जानिए, सौंफ खाने के अचूक लाभ

नई दिल्ली: भारत के हर घर में सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिससे आचार का स्वाद बढ़ जाता है। साथ ही सूप कढ़ी में भी इसका उपयोग हो जाता है। खाना खाने के बाद सौंफ खाने से मुँह की बदबू दूर होती है। सौंफ में ताँबा, आयरन, कैल्सियम, पोटाशियम, मैंगगनीस, सिलीनीअम, जिंक और मैग्नेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। जानिए सौंफ खाने से होने वाले फायदों का बारे में।

  • सौंफ एक तरह से माउथ फ्रेशनर का काम करता है। इसके लिए खाना खाने के बाद सौंफ खायें और अगर आपके मसूड़ों में संक्रमण हैं तो सौंफ के कुछ दानों को पानी में डालकर उबाल लें और उस काढ़े से गार्गल करें।
  • अगर आपको कब्ज, बदहजमी की समस्या है तो आप सौंफ को खाना शुरूकर दें, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं वे पाचन क्रिया को ठीक कर देता है।
  • मासिक धर्म होने वाले दर्द से सौंफ राहत मिलती हैं। इसके लिए एक पैन थोड़ा पानी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच सौंफ डालकर तब तक उबालें जब तक कि उसका रंग न बदल जाये। उसके बाद इस काढ़े को छान लें। गुनगुना गर्म काढ़े पीने से दर्द में राहत मिलती है।
  • सौंफ में मैंगनीस नामक तत्व भारी मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर की संभावना को कम करता है। इसलिए सौंफ चबाने से त्वचा, पेट और स्तन कैंसर की संभावना कुछ कम हो जाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल