1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जानिए क्या है 'एजुस्पर्मिया', इन घरेलू उपाय से पाएं निजात

जानिए क्या है 'एजुस्पर्मिया', इन घरेलू उपाय से पाएं निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2017 10:59 am IST,  Updated : Jun 21, 2017 11:33 am IST

होम्योपैथिक चिकित्सक की मानें तो जिस तरह पोषक तत्वों की कमी को सप्लीमेंट से दूर की जाती है। जानिए क्या है ये समस्या और बचने के घरेलू उपाय.

Impotency- India TV Hindi
Impotency

हेल्थ डेस्क: आजकल सारी दुनिया में नपुंसकता एक ऐसी समस्या बन गई है जिसके शिकार लोगों की संख्या तेज़ी से बढ़ती जा रही है। झिझक व हिचकिचाहट की वजह से महिलाएं ही नहीं पुरुष भी न तो अपनी यह समस्या किसी से कहते हैं, न ही सही चिकित्सक के पास जाकर इसका इलाज कराते हैं। जो कि आगे चलकर बड़ी समस्या का रुप ले लेता है।

'नपुंसकता' होने का मुख्य कारण है 'एजुस्पर्मिया'। जी हां ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें पुरुष के शरीर में उचित मात्रा में वीर्य नहीं बन पाता है। लेकिन विज्ञान ने इलाज खोज लिया है। जानिए इस समस्या होने के कारण साथ ही इसका उपचार भी जानिए।

कैसे होता है एजुस्पर्मिया

शोध में ये बात सामने आई कि पुरुषों में यह समस्या 12 से 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। वीर्य कम होने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं

  • कई बार कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी भी एक कारण है
  • गलत जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी, तनाव
  • फोलीक्यूलर स्टूमुलेटिंग हार्मोन का कम होना
  • अनुवांशिक कारण

ऐसे होती है इस समस्या की पहचान
इस समस्या की पहचान के लिए सीमन का टेस्ट, ब्लड टेस्ट, ट्रांसरीटल अल्ट्रासाउंड, टीएसएच व एलएच टेस्ट करवाये जाते हैं। इन टेस्टों के नतीजों के मुताबिक़ ही इलाज किया जाता है। होम्योपैथिक चिकित्सक की मानें तो जिस तरह पोषक तत्वों की कमी को सप्लीमेंट से दूर ‌की जा सकती है वैसे ही होम्योपैथिक में भी इसका इलाज मौजूद है। हालांकि एलोपैथी में भी इसका प्रभावी उपचार मौजूद है लेकिन कई मामले ऐसे भी होते हैं जिसमें इलाज के दौरान साइड इफेक्ट भी बहुत होते हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े इससे निजात पाने केघेरूल उपाय

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल