1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. करीना कपूर इस तरह रखती हैं खुद को फिट, शेयर किया फिटनेस मंत्रा

करीना कपूर इस तरह रखती हैं खुद को फिट, शेयर किया फिटनेस मंत्रा

 Written By: IANS
 Published : Feb 26, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 10:35 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया रखती हैं।

kareena kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर का फिटनेस मंत्रा

बॉलीवुड अभिनेत्री व स्टाइल दीवा करीना कपूर खान ने प्रशंसकों के लिए अपना फिटनेस सीक्रेट साझा किया है। हालांकि अभिनेत्री सोशल मीडिया का प्रयोग अधिक नहीं करती हैं, फिर भी उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अपने जिम के बारे में कई जानकारियां साझा की।

पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वर्कआउट के अलावा करीना का मानना है कि जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया और स्वस्थ नजरिया के साथ अच्छा खाना स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका है।

बेबो के नाम से भी लोकप्रिय अभिनेत्री करीना ने खुलासा किया कि वह अपने दिन की शुरुआत नींबू मिले एक ग्लास गर्म पानी करती हैं। इसके बाद नाश्ते में वह पोहा या उपमा लेती हैं।

करीना कपूर ने अपने शो में सारा अली खान से पूछा बेहद निजी सवाल, "ना' सुनते ही ली राहत की सांस

अभिनेत्री जंक फूड खाने से बचती हैं और घर में बना खाना ही दोपहर के खाने और रात के खाने में लेती हैं। वह दिन का अपना आखिरी खाना रात को 8 बजे तक ले लेती हैं। वहीं व्यायाम में करीना पिलेट्स करती हैं।

करीना कपूर ने कराया ब्राइडल लुक में फोटोशूट, हर एक तस्वीर में नजर आईं बेहद खूबसूरत

Latest Health News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल