1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 'पद्मावत' की दीपिका पादुकोण को ऐसे रखती है फिट, ये है उनके फिटनेस का राज़

'पद्मावत' की दीपिका पादुकोण को ऐसे रखती है फिट, ये है उनके फिटनेस का राज़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 03:48 pm IST

पद्मावत की दीपिका पादुकोण काफी फिट एक्ट्रेस मानी जाती है। उनका मेटाबॉलिज्म बहुत ही अच्छा है। वह सुबह से लेकर शाम तक अपनी डाइट को लेकर काफी रुल्स फॉलो करती है। जानिए क्या...

deepika- India TV Hindi
deepika

हेल्थ डेस्क: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत काफी विवादों में चल रही है। इसके साथ ही इसमें पद्मानती का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण की विवादों में घिर चुकी है। लेकिन जो भी हो पद्मावती का किरदार हो या फिर मस्तानी का किरदार दीपिका सभी में फिट बैठती है। इसका कारण उनकी फिट बॉड़ी और किरदार को लेकर गंभीर होना।

दीपिका पादुकोण काफी फिट एक्ट्रेस मानी जाती है। उनका मेटाबॉलिज्म बहुत ही अच्छा है। वह सुबह से लेकर शाम तक अपनी डाइट को लेकर काफी रुल्स फॉलो करती है।

 
बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली दीपिका पादुकोण की खूबसूरत और फिटनेस का राज कौन नहीं जानना चाहता है। उनकी फिटनेस का राज़ है उनकी अच्छी डाइट और अनुशासित जीवन।

दीपिका खुद को फिट रखने के लिए अपने आहार और एक्सरसाइज का काफी ध्यान रखती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वजन को नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं है, बल्कि सही वजन पाने के लिए सही आहार का सेवन करना और रोजाना व्यायाम करना जरूरी है।

दीपिका ने बताया, "वजन नियंत्रित करने का मतलब भोजन छोड़ना नहीं, बल्कि सही आहार का सेवन करना है। इसमें पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता और फिट रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना शामिल है।"

केलॉग्स इंडिया के साथ जुड़ी दीपिका अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं। अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "ऐसे आहार का सेवन करें जो स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर हो।"

दीपिका पादुकोण के दिन की शुरुआत

  • दीपिका सुबह 5:30 बजे उठकर सुबह उठते ही दीपिका एक कम गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीती हैं या एक गिलास नींबू का जूस पीती हैं।
  • दीपिका सुबह 6 बजे योग और फ्री हैंड एक्सरसाइज करती हैं। उन्‍हें जिम की अपेक्षा योग ज्यादा पसंद है, जिसे वह हर दिन करती हैं।
  • सुबह अलग अलग आसन करती हैं जो उनको युवा, ताज़ा और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • दीपिका योग में सूर्य नमस्कार (10 चक्र), मार्जरी आसन (बिल्ली मुद्रा), सर्वांगासन (कंधे खड़े होना), वीरभद्र आसन (योद्धा मुद्रा), गहरी सांस लेना, प्राणायाम आदि करती है। इसके साथ दीपिका जिम भी जाती है। लेकिन वह दीपिका रोजाना जिम नहीं जाती है।
  • दीपिका के अनुसार अगर आप खुद को फिट रखना चाहदीत है तो डांस करना भी जरुरी है। इससे आप खुद को फिट महसूस करेंगे।
  • दीपिका बैटमिंटन खिलाड़ी भी हैं। इस खेल से उन्‍हें काफी लगाव भी है। समय मिलने पर पर बैडमिंटन खेलना नही भूलती हैं।

अगली स्लाइड में जानें क्या है दीपिका की डाइट

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल