1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. यूरिन की नार्मल टेस्ट से जीका, इबोला वाइरस का चलेगा पता

यूरिन की नार्मल टेस्ट से जीका, इबोला वाइरस का चलेगा पता

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2016 07:36 am IST,  Updated : May 26, 2016 07:36 am IST

वैज्ञानिकों ने जीका, इबोला विषाणु के खिलाफ लड़ाई में एक नई तकनीक इजाद की है, जो मूत्र में एक भी विषाणु का शीघ्र पता लगाने में सक्षम है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह नई तकनीक इबोला, जीका और एचआईवी जैसे विषाणु के खिलाफ प्रभावी रूप से इस्तेमाल में लाई ज

Simple urine tests for Zika and Ebola in the offing- India TV Hindi
Simple urine tests for Zika and Ebola in the offing Image Source : PTI

हेल्थ डेस्क: वैज्ञानिकों ने जीका, इबोला विषाणु के खिलाफ लड़ाई में एक नई तकनीक इजाद की है, जो मूत्र में एक भी विषाणु का शीघ्र पता लगाने में सक्षम है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह नई तकनीक इबोला, जीका और एचआईवी जैसे विषाणु के खिलाफ प्रभावी रूप से इस्तेमाल में लाई जा सकती है।

अमेरिका के ऑस्टिन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में इस अध्ययन के सह लेखक जेफरी डिक ने कहा, "हमारा अंतिम लक्ष्य एक सस्ता और आसान उपकरण बनाना है, जो मानव में विषाणु की उपस्थिति का पता लगाने में सक्षम हो।"

उन्होंने कहा, "अभी भी हम फिलहाल इससे बहुत दूर हैं, लेकिन यह नई सफलता इस दिशा में एक प्रभावी कदम है।" यह नई तकनीक अत्यधिक चयनात्मक है, जिसका अर्थ है कि यह विषाणु के एक ही प्रकार के विषाणु के लिए संवेदनशील है।

यह शोध 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल