1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अधिक नमक खाते हैं तो हो जाइए सावधान!

अधिक नमक खाते हैं तो हो जाइए सावधान!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2019 08:20 am IST,  Updated : Feb 12, 2019 08:21 am IST

शोधकर्ताओं ने पाया है कि सोडियम की अधिक मात्रा का सेवन वास्तव में चक्कर आने को बढ़ा देता है।

सोडियम- India TV Hindi
सोडियम

न्यूयॉर्क: सोडियम की अधिक मात्रा का सेवन सिर चकराने को रोकने में नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा शोधकर्ताओं का कहना है। शोधकर्ताओं ने सोडियम के सेवन की मौजूदा दिशा निर्देशों को चुनौती दी है। खड़े होने के दौरान चक्कर आना गुरुत्वाकर्षण की वजह से ररक्तचाप में गिरावट का नतीजा है और यह वयस्कों में आम बात है।

सोडियम के ज्यादा सेवन को व्यापक तौर पर चक्कर रोकने के उपाय के तौर देखा जाता है, जब बैठने की स्थिति से खड़े होते हैं। हालांकि, इस सिफारिश के विपरीत बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर (बीआईडीएमसी) के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सोडियम की अधिक मात्रा का सेवन वास्तव में चक्कर आने को बढ़ा देता है। बीआईडीएमसी बोस्टन के शोधकर्ता स्टीफेन जुराशेक ने कहा, "हमारा शोध नैदानिक व शोध से जुड़ा है।"

जुराशेक ने कहा, "हमारे नतीजे स्वास्थ्य चिकित्सकों को चक्कर आने के सार्वभौमिक इलाज के तौर पर सोडियम के सेवन को बढ़ाने की सिफारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इसके अतिरिक्त हमारे परिणाम सोडियम व व्यापक रूप से आहार की भूमिका को लेकर अतिरिक्त शोध की जरूरत की बात कहते हैं।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल