1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. स्टेनलेस स्टील बर्तनों पर तेल की कोटिंग वैक्टीरिया को रोकता है

स्टेनलेस स्टील बर्तनों पर तेल की कोटिंग वैक्टीरिया को रोकता है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2018 09:24 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 09:24 pm IST

स्टेनलेस स्टील के खाना बनानेवाले बर्तनों पर ऑलिव, कॉर्न या कैनोला तेल (इनका तेल पतला होता है) की कोटिंग से इनकी दरारें भर जाती है, साथ ही यह बैक्टीरिया की वृद्धि दर को भी रोकता है। एक नए शोध से यह जानकारी दी गई है। 

स्टेनलेस स्टील- India TV Hindi
स्टेनलेस स्टील

नई दिल्ली: स्टेनलेस स्टील के खाना बनानेवाले बर्तनों पर ऑलिव, कॉर्न या कैनोला तेल (इनका तेल पतला होता है) की कोटिंग से इनकी दरारें भर जाती है, साथ ही यह बैक्टीरिया की वृद्धि दर को भी रोकता है। एक नए शोध से यह जानकारी दी गई है। स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को बार-बार उपयोग करने और मांजने से उनकी सतह पर बहुत ही सूक्ष्म दरारें आ जाती है, जिसमें बैक्टीरिया घर बना लेती है। ये बैक्टीरिया और बॉयोफिल्म्स के छुपने की आदर्श जगह होती है। 

हालांकि इन बर्तनों की सतह के दरारों और खरोंचों को नंगी आंखों से देखना मुश्किल है, लेकिन उनमें लाखों बैक्टीरिया भरे हो सकते हैं, जिनका आकार महम कुछ माइक्रोमीटर का होता है। इन दरारों में फंसे भोजन और सालमोनेला, लिस्टिरिया और ई.कोली सूक्ष्म जीवाणुओं से कई तरह के संक्रमण का खतरा होता है।(बानी जे खुद को ऐसे रखती है फिट, वीडियो उड़ा देगा आपके होश)

लेकिन इन वर्तनों पर खाद्य तेल की पतली परत की कोटिंग करने से इन खतरों से प्रभावी ढंग से बचाव होता है। कनाडा के ओंटारियो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के प्रोफेसर बेन हैटन ने बताया, "स्टेनलेस स्टील की सतह पर रोजाना खाद्य तेल की कोटिंग करने से बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद मिलती है।"(भारत में सिर और गर्दन वाले कैंसर के 10 प्रतिशत मामले आए सामने, ये है लक्षण)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल