1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एक साल में इस लड़की ने 90 किलो वजन घटा सबको किया दंग, जानिए कैसे

एक साल में इस लड़की ने 90 किलो वजन घटा सबको किया दंग, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2017 09:05 am IST,  Updated : Apr 14, 2017 04:57 pm IST

बीते साल जब जेनिफर ने जब अपना 21वां जन्मदिन मनाया था, तब उनका वजन 157 किग्रा था, लेकिन बीते एक साल में डायटिंग व ऑपरेशन के जरिए जेनिफर ने अपना वजन 90 किलो घटाकर 67 किलो कर लिया है। जानिए कैसे...

jenifer
jenifer

जेनिफर ने बताया कि उनका मोटापे उन्हें 10 साल से परेशान कर रहा है। जिसके कारण वह न तो कोई काम कर पाती थी और न ही ठीक से चल-फिर पाती थी। इसके साथ ही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिर उन्होंने इस बात का दृढ़ लिया कि वह अपना वजन कम करके रहेगी।

मोटापा कम करने के लिए जेनिफर ने बताया कि शुरुआत में मैंने ऑपरेशन नहीं कराया, बल्कि डायटिंग और एक्सरसाइज कर अपना 15 किलो वजन कम किया। इसके अलावा अपने खानपान को नियंत्रित किया। पहले वह हर दो घंटे में खाने के बगैर नहीं रह पाती थी। इसलिे जितना हो सका उतनी प्रोटीन वाली चीजों का सेवन किया। इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को हाथ भी नहीं लगाया। इसके बाद फरवरी 2016 में ऑपरेशन कराया। जिसके बाद उन्होंने अपना वजन 90 किलो कम किया।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल