1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जले के निशान को हमेशा के लिए करना है गायब तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

जले के निशान को हमेशा के लिए करना है गायब तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Feb 10, 2018 06:07 pm IST

जलने के दाग काफी टाइम तक हाथ पर रह जाते हैं। जिसकी वजह से वह बहुत ही खराब लगते हैं। कई बार इस दाग की वजह से आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

lemon
lemon

लेमन जूस (नींबू का रस)
जब बात जल्दी से निशान या स्किन पर काले दाग मिटाने की हो तो लेमन जूस को स्किन लाइटनिंग के लिए एक रामबाण इलाज माना जाता है। इसमे मौजूद alpha-hydroxy-acids आपके स्किन की ऊपरी बेजान परत (layer) को हटाकर नयी परत को बाहर निकालने मे मदद करते हैं। साथ ही इसके बहुत ही असरदार ब्लीचिंग और स्किन फेडिंग या लाइटनिंग गुण आपकी त्वचा का रंग हल्का कर उसे पहले जैसा बना देते हैं।

कुल मिलाकर नींबू का रस दाग धब्बे हटाने के लिए सबसे असरदार नॅचुरल सल्यूशन है। नींबू के रस को दाग या निशान वाली जगह पर दिन मे 2-3 बार लगाइए। यदि आपकी स्किन सेन्सिटिव या काफ़ी डेलिकेट हो रही है तो आपको लेमन जूस को विटामिन E आयल या गुलाब जल मिलकर dilute कर लेना चाहिए। इससे आपकी स्किन पर जलन नही होगी।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल