1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. किडनी होने वाला है खराब तो रात के वक्त शरीर में दिखेंगे ये लक्षण

किडनी होने वाला है खराब तो रात के वक्त शरीर में दिखेंगे ये लक्षण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 25, 2018 10:31 am IST,  Updated : Apr 25, 2018 10:34 am IST

पिछले कुछ सालों में किडनी से जुड़ी बीमारियों से होने वाली मौतों में काफी इजाफा हुआ है। बावजूद इसके प्राय: लोग किडनी से जुड़ी समस्याओं के लक्षण समझ नहीं पाते और डॉक्टर के पास तब जा पाते हैं जब समस्या बहुत अधिक बढ़ चुकी होती है और बचने के अवसर बेहद कम होते हैं।

 

kidney problem
kidney problem

पीठ दर्द का कारण न समझ पाना : आपकी पीठ और पेट के किनारों में बिना वजह दर्द महसूस करना किडनी में इंफेक्शन या किडनी संबंधी बिमारियों के लक्षण हो सकते हैं। जब किडनी सही तरीके से काम करना बंद कर देती हैं तो आप चाहे जब दर्द महसूस करते हैं। इसके अलावा शरीर अकड़ना और जोड़ों में समस्या सामने आती है।   

पीठ में नीचे की तरफ होने वाले दर्द की एक वजह किडनी में पथरी भी हो सकती है। पोलिसासिस्टिक रेनाल डिसीज एक वंशानुगत बीमारी है, जिससे किडनी के सिस्ट में पानी भर जाता है और पीठ में नीचे, एक तरफ या पेट में दर्द होने लगता है। 
 
5 स्किन खुरदुरी हो जाना और खुजली होना : अचानक त्वचा का फटना, रेशेज होना, अजीब लगना और बहुत ज्यादा खुजली महसूस होना शरीर की गंदगी के एकत्रित होने के परिणाम हो सकते हैं। किडनी के निष्प्रभावी हो जाने से शरीर में कैल्शि‍यम और फॉस्फोरस की मात्रा प्रभावित होती है, जिससे अचानक से बहुत ज्यादा खुजली होने लगती है। आमतौर पर स्वस्थ त्वचा भी फटने लगती है, खुरदुरी हो जाती है और खुजली होती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल