1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इन योगासन से आप पा सकते है फ्लैट टमी, जानिए

इन योगासन से आप पा सकते है फ्लैट टमी, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2015 08:50 pm IST,  Updated : Dec 26, 2015 11:36 pm IST

आप मोटापे की समस्या से परेशान है और बिना जिम जाए मोटापा घटाना चाहते है तो योगा करना शुरु कर दें। इसके साथ ही योगा करने से कई बीमारियों से भी निजात मिल जाएगी। जानिए किन योगासनो को करने से आपकी टमी फ्लैट हो जाएगी।

bhujang
bhujang

भुजंगासन
इस आसन से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है बल्कि बाजुओं, कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर लचीला बनता है।

ऐसे करें
पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।

अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल