1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इस मौसम में बच्चों का यूं करें आम बीमारियों से बचाव

इस मौसम में बच्चों का यूं करें आम बीमारियों से बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2016 12:34 pm IST,  Updated : May 25, 2016 12:35 pm IST

बच्चों को गर्मियों में सेहतमंद और सुरक्षित रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं। बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी और पोषक आहार देना बेहद जरूरी है।

allergie
allergie

फोड़े
गर्मी के कारण शरीर के कई हिस्सों में छाले या फोड़े निकल आते हैं। इस मामले में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

एलर्जी
धूल और गर्मी से एलर्जी होना आम बात है। इसलिए तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
हैजा, टायफायड, पीलिया और दस्त पानी से होने वाली आम बीमारियां हैं जो बाहर के खाने से होती हैं। बाहर का खाना गर्मी में जल्दी खराब हो जाता है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है और प्रदूषित पानी के कारण बीमारियां फैलती हैं।

खाने से होने वाली बीमारियां
बैक्टीरिया गर्म और नमी युक्त माहौल में पैदा होते हैं। इनसे खाने में विषैलापन पैदा होने से बीमारियां फैलती हैं।

मच्छरों से होने वाली बीमारियां
इधर-उधर पानी जमा होने से मच्छर पनपते हैं जिससे डेंगू, मलेरिया और मच्छरों से होने वाली दूसरी बीमारियां फैलती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े बचाव के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल