1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. डिलीवरी के बाद वापस ऐसे पाएं सेक्सी लुक

डिलीवरी के बाद वापस ऐसे पाएं सेक्सी लुक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2016 10:12 am IST,  Updated : Apr 26, 2016 10:52 am IST

आपको डिलीवरी के तुरंत बाद वज़न घटाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। महिलाओं को तब तक इंतजार करना चाहिए, जब तक वो कामकाज करने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो जाती हैं। यानी जब तक वह कामकाज नहीं शुरु कर देती है। इसके बाद ही अपना वजन कम करें...

walking
walking

संतुलित आहार

अगर आपके मां बनने के कुछ ही दिन हुए है तो आपके शरीर के लिए डायटिंग करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। साथ ही अपने आहार में संतुलित चीजें खाएं। जैसे कि फल, सब्‍जियां, मीट, मछली और दूध से बनी चीजों का सेवन करें।

वर्कआउट
आप थोड़ा वर्कआउट करिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप कल से ही जिम जाना शुरू कर दें। अगर आपको वर्कआउट करना है, तो शाम के समय अपने बच्चे के साथ पार्क में जाकर टहल सकते है। इससे आपका वजन कम होगा।

जब भूख लगे तभी खाएं
ऐसा न करें कि अपनी भूख को शांत करने के लिए तली-भूनी चीजों का सेवन कर रही है। या फिर मोटापा कम करने के लिए खाना को भी न छोडे़। क्योंकि इसका फर्क आपके बच्चे में पडता है। इसलिए आपको पौष्टिक भोजन करना ही चाहिएं, क्‍योंकि बच्‍चे को वही पोषण मिलेगा जो आप अपने भोजन में करेगी।
 
पूरी नींद लें
डिलीवरी के बाद कम से कम 6 घंटे सोना जरूरी है। कम सोने से महिलाएं मोटी हो जाती हैं। यह भी प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के मोटे होने का मुख्य कारण है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल