
हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ के.के. अग्रवाल ने बताया, "शाकाहारी भोजन दिल के रोगों से बचाने, इलाज करने और नियंत्रण करने में हमारी मदद करता है। शाकाहारी भोजन का कम चर्बी और कोलेस्ट्रॉल वाला गुण काफी हद तक कॉरनरी हार्ट डिसीज के लिए जिम्मेदार हाइपरटेंशन, मधुमेह और मोटापे को कम करने व दूर करने में मदद करता है।"
कम ग्लीसिमिक वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि संपूर्ण अनाज और फलीदार खाद्य पदार्थ जल्दी पच जाते हैं, ब्लड शुगर का स्तर नियमित और संतुलित रखते हैं, इसलिए यह दिल पर सुरक्षा कवच का काम करते हैं। सोलेबल फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां, सूखे मेवे और संपूर्ण अनाज खाने से शरीर में ऊर्जा का आवश्यक स्तर और दिल सेहतमंद बना रहता है।
शाकाहारी भोजन तभी फायदेमंद हो सकता है जब उसको योजनाबद्ध ढंग से खाया जाए। अगर आप शाकाहारी हैं या शाकाहारी अपनाने की सोच रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप को क्या खाना चाहिए। आपकी शाकाहारी थाली में सही मात्रा और विभिन्नता होनी चाहिए, ताकि आपको मनचाहे व सेहतमंद जीवनशैली के फायदे इससे मिल सकें।
चार सलाह
1. दिन में एक बार केवल फलाहार करें।
2. एक आहार में बेसन, फल, सलाद और मिश्रित सब्जियां लें।
3. तीसरे आहार आम आहार होता है, जिसमें मिश्रित अनाजों का आटा या भूरे चावल सब्जी और दाल के साथ लें।
4. इन आहारों के बीच में फल, स्लाद, काली चाय या काफी और डॉर्क चॉकलेट बिना चीनी या दूध के ले सकते हैं।
ये भी पढें- मोटापा कम करनें के लिए डायट में शामिल करें इन फ्रुट्स को