1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शाकाहारी भोजन खाकर आप लंबी उम्र पा सकते है, जानिए

शाकाहारी भोजन खाकर आप लंबी उम्र पा सकते है, जानिए

 Written By: IANS
 Published : Oct 02, 2015 04:26 pm IST,  Updated : Oct 02, 2015 04:31 pm IST

नई दिल्ली: शाकाहारी भोजन सेहतमंद जीवनशैली की कुंजी है। इन दिनों लोग शाकाहारी भोजन की ओर मुड़ रहे हैं, क्योंकि वह मानने लगे हैं 'स्वस्थ खाओ, लंबा जियो' और इसके साथ ही वह लगातार बढ़

चाहिए लंबी उम्र, तो...- India TV Hindi
चाहिए लंबी उम्र, तो बनें शाकाहारी

नई दिल्ली: शाकाहारी भोजन सेहतमंद जीवनशैली की कुंजी है। इन दिनों लोग शाकाहारी भोजन की ओर मुड़ रहे हैं, क्योंकि वह मानने लगे हैं 'स्वस्थ खाओ, लंबा जियो' और इसके साथ ही वह लगातार बढ़ रहे पर्यावरण के प्रदूषण को कम करना चाहते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग इस बात के लिए जागरूक हो रहे हैं कि 70 प्रतिशत बीमारियां, जिनमें एक तिहाई कैंसर भी शामिल है, वह उनके आहार से जुड़ी हुई हैं। शाकाहारी भोजन प्राकृतिक रूप से सेहतमंद होता है और इससे पतनकारी जीवनशैली से जुड़ी हुई बीमारियां जैसे कि हृदय धमनी रोग, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह के साथ ही प्रोस्टेट, ब्रेस्ट, पेट, फेफड़ों और भोजन नली का कैंसर होने का खतरा कम होता है।

ये भी पढें-  घरेलू उपायों से पाएं स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा


ऐसी अनेक बातें हैं जो शाकाहारी भोजन को प्राथमिक बनाती हैं। सबसे पहली है इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर की मात्रा, जो हमारे रक्तचाप के स्तर पर असर करता है, यानी यह हमारा रक्तचाप कम करता है और हाईपरटेंशन और दिल की अन्य बीमारियां होने से बचाता है।

शाकाहारी भोजन में पोटाशियम, जटिल काबोर्हाईडरेट्स, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, फाइबर, कैल्शियम, मैगनीशियम, विटामिन सी और विटामिन ए होते हैं जो रक्तचाप को संतुलित रखने में हमारी मदद करते हैं। इसका दूसरा फायदा यह है कि इसमें कैलरीज की मात्रा कम होती है जो मोटापे को नियंत्रण में रखती है। शाकाहारी भोजन में कोलेस्टरॉल और फैट की मात्रा कम होने से हाईपरटेंशन का खतरा भी कम होता है।

ये भी पढें- जानिए, किसे नही करना चाहिए हल्दी वाला दूध का सेवन

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल