1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घरेलू उपायों से पाएं स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा

घरेलू उपायों से पाएं स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2015 06:05 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:30 pm IST

नई दिल्ली: हमारें शरीर में कही भी स्ट्रैच मार्क्स पड़ जातें है तो हम परेशान हो जाते है। इसके लिए न जानें क्या-क्या करते है जिससे कि इनसे निजात मिल सके। कभी-कभी यह मार्क्स आपकी

घरेलू उपायों से पाएं...- India TV Hindi
घरेलू उपायों से पाएं स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा

नई दिल्ली: हमारें शरीर में कही भी स्ट्रैच मार्क्स पड़ जातें है तो हम परेशान हो जाते है। इसके लिए न जानें क्या-क्या करते है जिससे कि इनसे निजात मिल सके। कभी-कभी यह मार्क्स आपकी खूबसूरती पर एक धब्बा बन जाते हैं और कई तरीके आजमाने पर भी न तो ये जाते हैं और न ही हल्के होते हैं। स्ट्रैच मार्क्स पडनें का कारण है  स्किन ओवर स्ट्रैच होना या फिर प्रेगनेंसी के बाद, बॉडी बिल्डिंग, एक्स्ट्रा वेट गेन और कभी-कभार उम्र बढऩे के साथ भी आ जाते हैं। इन्हें हटानें के लिए हम मंगही से मंहगी क्रीम का यूज करते है, लेकिन क्या आपको पता है  कि इन क्रीमों को बनाने के लिए कैमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो हमारी स्किन के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। हमारी त्वचा दो सतहों में बनी होती है। जब कोई महिला गर्भवती होती है या कोई इंसान अचानक मोटा होता है तो हमारी त्वचा में भी खिंचाव आने लगता है। ऐसे में त्वचा की बाहरी सतह तो खिंच जाती है लेकिन आंतरिक त्वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और इसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है, जिससे त्वचा में स्ट्रैच मार्क्स बनते जाते हैं। स्ट्रैच मार्क्स से बचने के कुछ घरेलू उपाय तो हमारी किचन में ही मौजूद हैं जिनसे इन स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा पा कर अपनी खूबसूरती को वापस पाया जा सकता है। जानिए घरेलू उपायों के बारें में।

ऑयल को शामिल करें अपनी जीवन शैली में

  • गर्भवती महिलाओं को पहले कुछ महीनों में तेल द्वारा स्नान कराया जाता है। गर्भवती महिलाओं के पेट के पास स्ट्रैच मार्क्स आसानी से नज़र आ जाते हैं परन्तु अगर उनपर तेल की मालिश की गई तो ये निशान आसानी से कम हो सकते हैं या फिर स्ट्रैच मार्क्स वाले स्थान पर 2 चम्मच बादाम तेल के साथ 1 चम्मच वीट जर्म तेल मिलाएं। अब उसमें 5 बंदें गुलाब के तेल और मेहदीं के तेल की डाल दें। अब इस मिश्रण से 15-20 मिनट मालिश करें। इससे भी आपको स्ट्रैच मार्क्स से जल्द हा निजात मिल जाएगा।
  • 10 बूंदें मेंहदी और 2 चम्मच बादाम के तेल को मिलाएं और हल्के हाथों से स्ट्रैच मार्क्स पर तब तक मालिश करें जब तक त्वचा सारा तेल सोख न ले।
  • स्ट्रैच माक्स के निशान के इलाज के लिए एक और प्राकृतिक उपाय यह भी है कि जैतून के तेल की कुछ बूंदों के साथ 5 बूँदें लैवेंडर के तेल की मिला दें और फिर मालिश करें।
  • 3 चम्मच जोजोबा तेल, 10 बूँदें पचौली तेल और 5 बूँदें लैवेंडर की लें कर शरीर पर पूरे 15 मिनट तक मालिश करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल