1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World AIDS Day: कम उम्र के युवा है सबसे ज्यादा ग्रसित, आप वाकई जानते है एड्स क्या है?

World AIDS Day: कम उम्र के युवा है सबसे ज्यादा ग्रसित, आप वाकई जानते है एड्स क्या है?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 03:36 pm IST

एड्स दुनिया में किसी महामारी से कम नहीं है। भारत के साथ वैश्वि देशों में भी यह तेजी से फैल रहा है। इसलिए लोगों को महामारी से बचाने और जागरुक करने के लिए 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे के रुप में मनाया जाता है। जानिए इसके बारें में सब कुछ...

AIDS
AIDS

इस तरह फैलता है एचआईवी वायरस
इस वायरस के फैसने के कई कारण है। एक सबसे बड़ा कारण है वो है एचआईवी संक्रमित व्‍यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध होता है।
संक्रमित रक्‍त चढ़ाने से अथवा सं‍क्रमित सुई के इस्‍तेमाल से भी एचआईवी वायरस फैल सकता है।
गर्भवती महिला से उसके होने वाले शिशु को यह संक्रमण हो सकता है। शिशु को यह संक्रमण स्‍तनपान के जरिए भी हो सकता है।
एचआईवी संक्रमित व्यक्ति द्वारा दान किए गए अंग से भी संक्रमण हो सकता है।

ऐसे बचें HIV से

  • कोई भी टीका या इंजेक्शन लगाने से पहले ध्यान रखें की सीरिंज नई हो।
  •  एक से ज्यादा लोगों से संबंध बनाने से बचें।
  • शेविंग कराते समय भी नई ब्लेड का ही प्रयोग किया जाए।
  • सुरक्षित यौन संबंध बनाएं।
  • खून लेने से पहले उसकी जांच करा लें।
  • यौन संबंध बनाते समय कण्‍डोम का इस्‍तेमाल करें।

अगली स्लाइड में जाने कैसे नहीं फैलता है एड्स

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल