1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पीरियड्स में बढ़ जाता शरीर का वजन, जानिए क्या कहती है रिसर्च

पीरियड्स में बढ़ जाता शरीर का वजन, जानिए क्या कहती है रिसर्च

 Written By: Swati Singh
 Published : Sep 03, 2018 10:07 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 10:07 pm IST

पीरियड्स के वक्त आपको अक्सर यह एहसास होता होगा कि आप मोटे दिख रहे हैं या आपकी जींस टाइट लग रही है तो आप सही समझ रहे हैं। पीरियड्स के वक्त आपके शरीर में इतना ज्यादा हार्मोनल चेंजेज होते हैं कि खुदबखूद शरीर का वजन बढ़ जाता है।

health and banefits- India TV Hindi
health and banefits

हेल्थ डेस्क: पीरियड्स के वक्त आपको अक्सर यह एहसास होता होगा कि आप मोटे दिख रहे हैं या आपकी जींस टाइट लग रही है तो आप सही समझ रहे हैं। पीरियड्स के वक्त आपके शरीर में इतना ज्यादा हार्मोनल चेंजेज होते हैं कि खुदबखूद शरीर का वजन बढ़ जाता है। आज आपको बताएंगे हार्मोनल चेंजेज की वजह से आपके शरीर में यह बदलाव आते हैं साथ ही साथ पीरियड्स के दौरान आप कुछ काम ऐसे करते हैं जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ता है।

हार्मोनल चेंजेज

आपने अक्सर ध्यान दिया होगा कि पीरियड्स के वक्त पूरे शरीर में हार्मोनल चेंजेज होते हैं जिसकी वजह से अक्सर पेट फूल जाता है, वजन बढ़ जाते हैं सिर्फ इतना ही नहीं आपके ब्रेस्ट का साइज भी ज्यादा लगता है। यह सब हर लड़कियों को होता है लेकिन इन सब के बीच आपको एक ख्याल रखने की जरूरत है वह है आपको अपनी डायट का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

जंक फूड को करें बॉय

 पीरियड्स के दौरान भूल से भी जंक फूड न खाएं क्योंकि इससे आपका कम समय में ज्यादा वजन बढ़ता है साथ ही साथ आपको कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

वर्क आउट न करें

भूल से भी पीरियड्स के दौरान के दौरान वर्क आउट न करें क्योंकि ऐसा करने से आपके पेट में दर्द हो सकती है साथ ही साथ आपके पूरे शरीर में कई अलग-अलग तरह की दर्द हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप इस दौरान ज्यादा वर्कआउट करेंगे तो हो सकता है वजन घटने के बजाय बढ़ जाए।

चाय-कॉफी ज्यादा म पीएं

पीरियड्स के दौरान भूल से भी ज्यादा चाय-कॉफी न पीएं क्योंकि इससे आपके पीरियड्स के 5 दिन दूसरी तरह की भी प्रॉब्लम हो सकती है। जैसे एसिडिटी, पेट में दर्द आदि।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल