1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के पांचवे दिन रवि के साथ 2 शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए कुछ ऐसा होगा दिन

10 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के पांचवे दिन रवि के साथ 2 शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए कुछ ऐसा होगा दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 08:08 am IST

फिलहाल नवरात्र चल रहे हैं और आज नवरात्र के पांचवें दिन के साथ ही रवि योग, सौभाग्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्ध योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 april 2019
Horoscope 10 april 2019

सिंह राशि
आज आपका मन सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। समाज में लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। देवी स्कंदमाता आपको अपनी मेहनत का फल जरूर देगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जायेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी मामले पर दूसरे लोगों से बातचीत करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।  सुबह स्नान के बाद माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। देवी मां की कृपा से आपको इंटरव्यू में सफलता जरूर मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपके साथ ही आपके परिवार को भी प्रसन्नता होगी। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको कई तरह के नए अनुभव प्राप्त होंगे।  देवी स्कंदमाता के सामने घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल