1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के पांचवे दिन रवि के साथ 2 शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए कुछ ऐसा होगा दिन

10 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के पांचवे दिन रवि के साथ 2 शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए कुछ ऐसा होगा दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 08:08 am IST

फिलहाल नवरात्र चल रहे हैं और आज नवरात्र के पांचवें दिन के साथ ही रवि योग, सौभाग्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्ध योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 april 2019
Horoscope 10 april 2019

धनु राशि
आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। आपका पूरा दिन अच्छा गुजरेगा। देवी स्कंदमाता आपके भाग्य में बढ़ोतरी करेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं या उसे पसंद करते हैं, तो आज आप अपनी दिल की बात बोल सकते हैं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि
आज मेहनत के बल पर आपको धन की प्राप्ति होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यवसाय में किसी रिश्तेदार के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। आपको अपने बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे।  दुर्गा अर्गला स्तोत्र का पाठ करें, आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल