1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के पांचवे दिन रवि के साथ 2 शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए कुछ ऐसा होगा दिन

10 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के पांचवे दिन रवि के साथ 2 शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए कुछ ऐसा होगा दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 08:08 am IST

फिलहाल नवरात्र चल रहे हैं और आज नवरात्र के पांचवें दिन के साथ ही रवि योग, सौभाग्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्ध योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 april 2019
Horoscope 10 april 2019

कुंभ राशि
आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई ऐसा शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आज नवरात्र के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता आपको धन लाभ के कई मौके देगी। बिजनेस में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं।  देवी माँ को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मीन राशि
आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम जरूर पूरा होगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जायेंगे। आज नवरात्र के शुभ दिन में देवी स्कंदमाता आपके भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करेगी। आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आप किसी काम को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आप नए लोगों के संपर्क में आयेंगे। इससे आपको फायदा होगा। पूजा-पाठ में बच्चे आपका साथ देंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मां स्कंदमाता को मिश्री का भोग लगाएं, मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल