1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 मई राशिफल: शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

10 मई राशिफल: शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 09, 2019 02:23 pm IST,  Updated : May 09, 2019 02:23 pm IST

आज शाम 07 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 5 जून को दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक यहीं पर रहेंगे| शुक्र के मेष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे। जानें आचार्य इदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 may 2019
Horoscope 10 may 2019

मिथुन राशि
आज परिवार वालों के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से अपनी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी।

कर्क राशि
आज आप मित्रों के साथ आस-पास किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। बिना किसी पहचान के आज हर किसी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। मेहनत से ही आपको उचित सफलता मिलेगी। जिन लोगों का कपड़े का व्यापार है, उन्हें मुनाफा हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। दूसरों के मैटर में अपनी राय देने से आपको बचना चाहिए। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल