1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 जून राशिफल: मंगलवार को बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन 5 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे

11 जून राशिफल: मंगलवार को बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन 5 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2019 12:58 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 09:23 am IST

मंगलवार को एक साथ 3 शुभ योग बन रहे है। जो कि कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

11 june 2019 rashifal
11 june 2019 rashifal

तुला राशि 

आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। माता-पिता को प्रणाम करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी की मदद करने का मौका मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बन सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको जॉब कॉल आ सकता है। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। गाय को रोटी पर थोड़े से पके हुए चावल रखकर खिलाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल