1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 अप्रैल राशिफल: बुध के राशिपरिवर्तन के साथ बना रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

12 अप्रैल राशिफल: बुध के राशिपरिवर्तन के साथ बना रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 09:59 am IST

आज के दिन सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर बुध ने मीन राशि में प्रवेश किया है और 3 मई को शाम 05 बजे तक बुध यहीं पर रहेंगे। वहीं सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 09:54 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 april horoscope
12 april horoscope

सिंह राशि
आपके बच्चों की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको बच्चों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी काम के नतीजों की अपेक्षा आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि चीज़ों को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप किसी व्यक्ति से अधिक प्रभावित हो सकते हैं। अभिमानी लोगों से आपको बचकर रहना चाहिए। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताना आपके रिश्तों के लिये अच्छा रहेगा। ऑफिस में दिन ठीक-ठाक रहेगा। दुर्गा मन्दिर में जाकर फल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

कन्या राशि
आज के दिन मां कालरात्रि की उपासना से आप हर तरह के भय, रोग आदि से दूर रहेंगे। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। ऑफिस के काम में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। अधिकारी लोग आपके काम से इम्प्रेस दिखायी देंगे। स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई के लिये किसी कॉलेज में फॉर्म भर सकते हैं। समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये आपसे कुछ लोग घर पर मिलने आ सकते हैं। किसी काम में पहले किये गये निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। देवी मां के मन्दिर में शंख दान करें, आपके काम अच्छे से पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल