1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 अप्रैल राशिफल: बुध के राशिपरिवर्तन के साथ बना रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

12 अप्रैल राशिफल: बुध के राशिपरिवर्तन के साथ बना रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 09:59 am IST

आज के दिन सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर बुध ने मीन राशि में प्रवेश किया है और 3 मई को शाम 05 बजे तक बुध यहीं पर रहेंगे। वहीं सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 09:54 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 april horoscope
12 april horoscope

धनु राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलेगी। बच्चे किसी कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले सकते हैं। देवी कालरात्रि की कृपा से आपके कार्य अच्छे से पूरे होंगे। आपको किसी सम्मान समारोह में बतौर अतिथि बुलाया जा सकता है। आपके धन के खजाने भरे रहेंगे। दोस्तों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई-बहन भी आपको हर काम में सपोर्ट करेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इंजीनियर्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप अपने प्रोजेक्ट पर मन लगाकर काम करेंगे। देवी मां को लौंग, इलायची का जौड़ा अर्पित करें, आपके काम अच्छे से पूरे होंगे। Blue, 1

मकर राशि
आज माता-पिता से सहयोग पाने में आपको कुछ परेशानी आ सकती है। किसी काम के चलते आप दिन भर बिजी रहेंगे। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। काम के बीच कुछ समय अपने लिये निकालना फायदेमंद रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। देवी मां आपकी यात्रा को सफल बनायेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। ऑफिस में किसी के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। कोई फैसला लेने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल